संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:37 AM IST
{“_id”:”6744cafedc4718d62403ad24″,”slug”:”girl-dies-due-to-car-collision-youth-critical-kasganj-news-c-175-1-agr1054-124219-2024-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: कार की टक्कर से युवती की मौत, युवक गंभीर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:37 AM IST

कासगंज। सिढ़पुरा- एटा मार्ग पर रविवार की रात गांव बकावली के समीप तेज गति से गुजर रही कार ने युवक युवती के टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए।युवती की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। वहीं युवक का उपचार जारी है। गांव बकावली निवासी श्यामपाल सोलंकी (40) पुत्र राजवीर सिंह और प्रिया (18) रविवार की रात सड़क किनारे खड़े थे। सिढ़पुरा की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन ने उन्हें आगरा लेकर पहुंचे। यहां सोमवार की सुबह प्रिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं श्यामपाल का उपचार जारी है।