युवक पार्टी के बहाने लड़की को घर ले गया। वहां पानी के धोखे में उसे शराब पिला दी। नशे में लड़की के साथ गंदा काम किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। 

 


girl drink alcohol by cheating with water did dirty work while drunk cried while narrating story

युवती का सांकेतिक फोटो
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


आगरा के एत्माद्दाैला क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी को पानी के बहाने शराब पिलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसे आरोपी ने पार्टी के बहाने घर बुलाया था। पीड़िता ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Trending Videos

पुलिस ने बताया कि पीड़िता सिकंदरा क्षेत्र की है। वह हरीपर्वत क्षेत्र के एक अस्पताल में कैंटीन में कार्य करती है। आरोप है कि 10 अक्तूबर को रामबाग का गाैरव अस्पताल आया। किशोरी को पार्टी के बहाने अपने घर ले गया।

 पानी पिलाने के बहाने गिलास में शराब मिलाकर दे दी। इससे किशोरी को नशा हो गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर पिटाई की। पुलिस का कहना है कि किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें