{“_id”:”66e212636cf58f277a037d24″,”slug”:”girl-kidnapped-with-25-tola-gold-10-lakh-cash-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-390432-2024-09-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: 25 तोला सोना, 10 लाख नकद के साथ युवती का किया अपहरण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बरुआसागर के मर्राेल गांव से आरोपी घर में रखा 25 तोला सोना, 10 लाख रुपये नकदी समेत युवती का अपहरण कर ले गया। युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ बरुआसागर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक, घर में तिलक के लिए नकदी और जेवर रखे थे। तीन दिन बाद भी युवती का सुराग नहीं लगा।
मर्राेल गांव निवासी आशाराम यादव ने पुलिस को बताया कि 8 सितंबर को जब वह लोग खेत में थे, उसी दौरान एरच निवासी उमाशंकर यादव अपने दोस्त के साथ उसके घर में घुस आया। भतीजी प्रतीक्षा घर में अकेले थी। उमाशंकर ने घर में तिलक के लिए रखा 25 तोला सोना और दस लाख रुपये नकदी अपने साथ ले गया। प्रतीक्षा का भी अपहरण कर लिया। शाम को जब वह लोग घर पहुंचे तब घर में भतीजी नहीं मिली।आलमारी में सोना एवं नकदी भी नहीं थी। भतीजी को कई जगह तलाशा लेकिन पता न लगने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण एवं चोरी के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में प्रेमप्रसंग की बात सामने आई है। युवती की तलाश की जा रही है।
