Girl student committed suicide by jumping from roof of coaching centre After quarrel with friend in Prayagraj

Girl student suicide
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रयागराज में दोस्त से झगड़े के बाद कटरा में जहाज चौराहे के पास स्थित एक कोचिंग संस्थान की छत से छात्रा ने कूदकर जान दे दी। गंभीर अवस्था में उसे एसआरएन ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस देर रात तक पूछताछ में जुटी रही।

Trending Videos

भदोही के रोही गांव निवासी भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी अल्लापुर के नगरहा तिराहा में किराये का मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह पंडिताई करके परिवार चलाते हैं। दीपाली (22) उनकी तीन बेटियों में दूसरे नंबर की थी। 

प्रत्यक्षदर्शी मो. सामिक ने बताया कि छात्रा सुबह करीब 11 बजे जहाज चौराहे के पास एक युवक के साथ दुकान के सामने खड़ी होकर बातचीत कर रही थी। अचानक दोनों में कहासुनी होने लगी। करीब ढाई घंटे तक दोनों नोकझोंक करते रहे।

इसी बीच युवक ने छात्रा का फोन छीनकर सड़क पर पटक दिया। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इससे आक्रोशित होकर वह सामने स्थित क्लाइमेक्स कोचिंग के दूसरे तल पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। उसके नीचे गिरते ही आसपास के लोग दौड़े और उसे पास ही स्थित अस्पताल में ले गए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *