Bareilly News: बरेली के वाटर पार्क में बृहस्पतिवार को हादसा हो गया। हल्द्वानी से स्कूल टूर पर आई छात्रा स्विमिंग पूल में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 


loader

girl student died after drowning in the swimming pool of a water park in Bareilly

छात्रा का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


हल्द्वानी के केवीएम स्कूल से टूर पर बरेली स्थित फन सिटी आई 12वीं की छात्रा अंजली की हादसे में मौत हो गई। बताया गया है कि स्लाइडिंग स्विमिंग पूल से पानी में आकर गिरी अंजली (17) डूब गई। बरेली के अस्पताल में उसे मृत घोषित किए जाने के बाद शव हल्द्वानी ले परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कुमाऊं रेजिमेंट में नायब सूबेदार पद पर तैनात राजेंद्र सिंह रावत शाहजहांपुर में तैनात हैं। उनका परिवार हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के जयसिंह भगवानपुर इलाके की नैनी व्यू कॉलोनी में रहता है। अंजली के अलावा परिवार में पत्नी सरिता और बेटा हिमांशु (10) हैं। हिमांशु भी हीरानगर स्थित केवीएम में ही कक्षा पांच में पढ़ता है।

स्कूल की उप प्रधानाचार्य एकता साह, रमेश चंद्र गुरुरानी, रेनू कोलिया आदि के नेतृत्व में चार बसों से कक्षा नौ से 12वीं तक के ढाई सौ बच्चे फन सिटी घूमने गए थे। वहां अचानक पानी में गिरने पर अंजली डूब गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें