girl students created a ruckus Allegations of camera in hostel bathroom In Jaunpur

छात्राओं ने किया हंगामा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय के छात्रावास के बाथरूम में गुप्त कैमरा होने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने सोमवार की रात हंगामा किया। मामला मीराबाई छात्रावास का है। सूचना पर पुलिस और कुलपति प्रो. वंदना सिंह भी पहुंच गईं। 

हंगामे के दौरान एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई तो कुलपति ने अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल भिजवाया। इस दौरान छात्राएं सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी बातें कह रही थीं। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर छात्र भी सड़क पर आ गए। उन्होंने एक एंबुलेंस समेत कुछ वाहनों को रोककर हंगामा किया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मीराबाई छात्रावास में बाथरूम में एक गुप्त कैमरा होने की बात पर छात्राएं भड़क गईं। शॉवर में कैमरा छिपाने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने सोमवार की रात जमकर हंगामा किया। 

छात्राओं का कहना था कि रैंडम जांच के दौरान कैमरा बाथरूम के शॉवर में छिपा मिला। हालांकि पुलिस कैमरे का पता नहीं लगा पाई। छात्राओं का आरोप था कि कैमरा उनके फोन के कैमरा डिक्टेटर एप में सक्रिय दिख रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें