– तीन साल पहले गुपचुप तरीके से कर ली थी शादी

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की छात्रा ने परिजन को बिना बताए ही शादी कर ली। करीब तीन साल बाद उसके परिजन को इसका पता लगा। छात्रा के कमरे में अचानक पिता के पहुंचने पर इसका भंडाफोड़ हुआ। नाराज पिता ने छात्रा के पति की पिटाई कर दी। दोनों ने पुलिस से गुहार लगाई।

पटना के शिव बाजार निवासी आदित्य बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का छात्र है। उसकी मुलाकात बीयू में पढ़ाने वाली बनारस निवासी युवती से हो गई। छात्रा के मुताबिक करीब तीन साल पहले उन दोनों ने गाजियाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली। परिवार के डर से परिजन को यह बात नहीं बताई। दोनों झांसी में एक साथ रहने लगे। युवती के परिजन जब कभी यहां आते तब आदित्य रहने के लिए कहीं चला जाता। छात्रा भी अकेले घर जाती थी। तीन साल तक यह चलता रहा।

दो दिन पहले छात्रा के पिता अचानक शिवाजी नगर स्थित उसके कमरे में पहुंच गए। यहां आदित्य को देख जब उन्होंने पूछताछ की तब छात्रा ने सब कुछ बता दिया। यह सुनकर आग बबूला हुए पिता ने आदित्य की पिटाई शुरू कर दी। आस-पड़ोस के लोगों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। किसी तरह दोनों बच के वहां से निकल सके। वे मेडिकल कॉलेज चौकी पहुंचे। पुलिस ने पति को उपचार के लिए भिजवाया है। उन्होंने अभी तक तहरीर नहीं दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *