आगरा में एक युवती के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी की गई। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान पुलिस दूर-दूर तक दिखाई नहीं दी।

युवती सांकेतिक फोटो
– फोटो : अमर उजाला

{“_id”:”6833f0147ef15cd1820d77be”,”slug”:”girl-was-molested-in-middle-of-road-police-was-nowhere-to-be-seen-2025-05-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दुस्साहस: बीच सड़क पर युवती के संग छेड़खानी, दूर-दूर तक नहीं दिखी पुलिस; सुरक्षा पर उठे सवाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
युवती सांकेतिक फोटो
– फोटो : अमर उजाला
महिला अपराध पर सख्त कार्रवाई के दावे के बाद भी कमिश्नरेट में महिलाओं के साथ अपराधों में कमी नहीं आ रही है। सरेराह छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं। सदर में एक युवती के साथ एक्टिवा सवार शोहदा भरे बाजार में छेड़खानी करके भाग निकला। पुलिस तीन दिन बाद उसे गिरफ्तार कर पाई। ऑफिस से लौट रही युवती से पेठा नगरी में सरेराह छेड़खानी की गई। दहशत में आई युवती ऑफिस नहीं जा रही है। यमुनापार इलाके में ही एक किशोरी से छेड़खानी की परिजन ने शिकायत की तो किरायेदार ने मारपीट कर दी।