भाजपा नेता रवि सतीजा के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाने वाली लड़की ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि इसके लिए एक लाख रुपये में बात हुई थी सिर्फ 30 हजार रुपये ही दिए गए थे। बाकी के रुपये शैलेंद्र यादव और अभिषेक बाजपेई ने रख लिए थे। हालांकि बाद कुछ रुपये और दिए गए थे। इसके बाद उसे, उसकी बहन और अन्य को बिहार भेज दिया गया था। पुलिस अन्य युवतियों की तलाश कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की ने बताया कि वह रवि सतीजा के होटल व आवास में कभी नहीं गई थी। उसको शैलेंद्र यादव और अभिषेक बाजपेयी ने समझाया था। कई बार बाहर से होटल जरूर दिखाया था। उसको घर के कामकाज करने के बारे में बताया गया था। घटना के दिन उसको अभिषेक बाजपेयी लेकर घर गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 164 के बयान कराने के बाद लड़की और उसकी बहन को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। पुलिस उनके संपर्क में है। उसने खतरा होने की बात भी अधिकारियों से कही थी।
