मोंठ। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मोंठ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को एक दिन का अधिकारी बनाया गया।

loader

खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बालिकाओं ने अलग-अलग कार्यालयों का कार्यभार संभाल कर विभागों की कार्यशैली जानी। एक दिन के लिए एसडीएम बनीं 9वीं की छात्रा गंगा ने अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा भी की। वहीं, सीओ की भूमिका में रहीं छात्रा राधा सेन ने कार्यालय का दौरा कर व्यवस्थाएं समझीं और शिकायतें सुनीं। जबकि, रागिनी पाल को तहसीलदार बनाया गया। आकृति गौतम को सीओ मोंठ बनाया गया। शैलजा गौतम को बीडीओ बनाया गया। साक्षी गौतम को खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों को समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बीडीओ राकेश त्रिपाठी ने कहा कि बालिकाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इस मौके पर जितेंद्र गुबरेले, सुधा नरवरिया, अलका यादव आदि मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें