संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sat, 16 Nov 2024 03:33 AM IST

loader

Girls participated enthusiastically in quiz and poster competition

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जमुना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं। 



श्रावस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जमुनहा में बृहस्पतिवार वार्डेन सुशीला त्रिपाठी के नेतृत्व में क्विज व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ सतीश कुमार ने किया। इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में नंदिनी वर्मा ज्योति वर्मा शालिनी वर्मा सलोनी यादव अव्वल रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योति यादव, काजल सोनकर, आंचल सिंह, नंदिनी जायसवाल, विंध्यवासिनी मौर्य, पूजा सोनकर अव्वल रहीं। इस दौरान छात्राओं ने स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।

सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का करें पालन

श्रावस्ती। पुलिस नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मना रही है। इसी के तहत शुक्रवार को यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने गिलौला क्षेत्र में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षित सफर के लिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय मादक पदार्थों का सेवन कदापि न करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करने, तेज गति से वाहन न चलाने व मार्ग संकेतों का पालन करने की सलाह दी। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *