अमर उजाला ब्यूरो

loader

Trending Videos

झांसी। इलाहाबाद बैंक तिराहे के पॉश इलाके में चल रहे स्पा सेंटर में अनैतिक कार्यों का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने संचालकों समेत 10 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाली बात मालूम चली।

स्पा सेंटर संचालक शिवाजी नगर निवासी पंकज अहिरवार एवं उन्नाव निवासी शालिनी तिवारी ने पुलिस को बताया कि आंतिया तालाब निवासी टाइल्स कारोबारी स्वप्निल अग्रवाल ने उनको घर उपलब्ध कराया। स्वप्निल भी इसमें शामिल है। घर देने के एवज में वह हर माह 38,500 रुपये वसूलता है। कानपुर निवासी पीहू एवं कोमल दिल्ली से लड़कियां यहां लाती है। पुलिस को दिल्ली से लाई गईं लड़कियां भी यहां मिलीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि यहां संचालकों ने उनके मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया। बेहद आवश्यक होने पर सिर्फ बात करने के लिए फोन दिया जाता है। उनको एक कमरे में रखा जाता था। बाहर निकलने की भी उनको इजाजत नहीं है। पुलिस ने यहां से दिल्ली निवासी शीनू, मुरादाबाद निवासी रिया को पकड़ा। पंकज अहिरवार, शालिनी तिवारी के अलावा चिरगांव निवासी सागर खरे, हंसारी निवासी अभिषेक अहिरवार, प्रशांत अहिरवार को भी पकड़ा। सीओ सदर अरीबा नोमान के मुताबिक दोनों स्पा संचालक, कारोबारी स्वप्निल अग्रवाल समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *