God has made the brain of the opposition leader incapable says Deputy CM Keshav Prasad Maurya.

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिए बिना कहा कि उनके सनातन विरोधी बयानों से न तो हिंदू धर्म कमजोर होगा और न ही भव्य राम मंदिर का निर्माण रुकेगा।

उन्होंने कहा कि जाको प्रभु दारुण दुख दीना, ताकी मति पहले हर लीना…। उन्होंने कहा कि लगता है कि उनकी बुद्घि का हरण कर लिया गया है। उनको ये समझ में नहीं आ रहा है क्या बोलना चाहिए क्या नहीं।

ऐसे बयान देकर कोई सनातन को न कमजोर कर सकता है और न ही मिटा सकता है। न हिंदुत्व को कमजोर कर सकता है और न ही मिटा सकता है और न ही भव्य राम मंदिर के निर्माण को रोक सकता है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या में हैं और 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे तक वहीं रहेंगे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें