
घर में बिखरा साामान
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में घर से कोचिंग पढ़ने गई किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी घर से स्वर्ण आभूषण लेकर गई है। पीड़ित पिता ने थाना शिकोहाबाद में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 2 अगस्त को अपने घर से कोचिंग पढ़ने जाने के लिए बोलकर निकली थी। इसके बाद से वह अब तक घर वापस नहीं लौटी। परिजन ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि उनके घर पर मोहल्ले के ही रहने वाले संजीव नामक युवक का अकसर आना-जाना था। वह भी अपने घर से लापता है।
किशोरी घर से अपनी मां के स्वर्ण आभूषणों में चार सोने की अंगूठी, एक सोने की जंजीर, एक सोने कॉलर व सोने के कुंडल भी लेकर गई है। पीड़ित पिता ने थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराते हुए उसकी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है।
