Two youths were caught with gold worth 75 lakhs in Golghar Gorakhpur

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

डायरेक्ट्रेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने बुधवार देर शाम गोलघर से 75 लाख के अवैध सोने के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में से एक कोलकाता से ट्रेन के जरिए सोना देने आया था, जबकि दूसरे युवक को एक सराफा कारोबारी ने तस्कर को लाने के लिए भेजा था। डीआरआई की टीम ने पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।

गोरखपुर के सराफा बाजार में कोलकाता से अवैध सोना भारी मात्रा में खपाया जाता है। सोने की तस्करी में जुड़े लोगों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी डीआरआई को लगातार कामयाबी मिली है। अभी दो दिन पहले ही 27 मई को डीआरआई की टीम ने देवरिया स्टेशन पर जीआरपी की मदद से दो तस्करों को 1.31 करोड़ के सोने के साथ गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में डीआरआई को कुछ अहम जानकारियां मिली थी। डीआरआई की टीम को सूचना मिली थी कि कोलकाता से एक युवक सोना लेकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाला है। सूचना के बाद डीआरआई की दो टीमें सक्रिय हो गईं। एक टीम रेलवे स्टेशन और दूसरी टीम गोलघर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के हिंदी बाजार में मंडराया था सोने का तस्कर, घूमने पर छानबीन शुरू

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *