gold trader got trapped in circle of thieves police arrested now have to stay in jail

डीसीपी सिटी सूरज कुमार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चोरी का माल खरीदने वाले इटावा के सराफ को छोड़ने का मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों ने सख्ती दिखाई। सराफा व्यापारी भाइयों को पकड़ लिया गया। उनसे लाखों का माल भी बरामद किया गया।

Trending Videos

ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी मेडिकल कॉलेज के मैनेजर सुबोध सुदान के घर में 12 जनवरी को चोरी हुई थी। चोर 40 लाख से अधिक का सामान ले गए थे। 18 जनवरी को एत्माद्दौला क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। इटावा का बदमाश अभिषेक उर्फ टाइगर गोली लगने से घायल हुआ। उसके साथी रजत और आशु ठाकुर भी पकड़े गए।

पुलिस ने उनसे जेवरात, बाइक और तमंचा बरामद किया। अधिकारियों से पिछले दिनों शिकायत की गई। बताया गया कि चोरी का माल इटावा के सराफा व्यापारी ने खरीदा था। मगर, पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इस पर जांच हुई। मामले में सिटी जोन की एसओजी टीम ने संजय उर्फ संजू व उसके भाई प्रशांत को पकड़ा। दोनों से लाखों का सोना बरामद किया गया है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि चार लाख रुपये में जेवरात खरीदे थे। तब उन्हें चोरी का सोना होने के बारे में पता नहीं था। इस पर इटावा कोतवाली में संपर्क किया। एक पुलिसकर्मी ने एत्माद्दौला थाने में बात कराई। उन्होंने सोना पूर्व में ही पुलिस को दे दिया था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी सराफ को जेल भेज दिया गया है। थान पुलिस पर किसी तरह के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *