गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली के नरायनपुर माझा मजरा दुल्हिन पुरवा गांव में मंगलवार की रात खेत में काम कर रहे दो सगे भाइयों पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है। 

जानकारी के अनुसार शिवशंकर उर्फ लल्ला दुबे (32) और उनके भाई अमरनाथ मंगलवार देर शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी आए हमलावरों ने पहले लल्ला पर जानलेवा हमला कर दिया। भाई को लहूलुहान देख अमरनाथ उसे बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उन पर भी वार कर दिया। दोनों भाइयों को खून से लथपथ छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद अमरनाथ की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। आनन-फानन में घायल अमरनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक देर रात मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी ने बताया कि घटना की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। आपसी रंजिश, जमीन विवाद समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें