गोंडा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान बहादुरी दिखाते हुए एक जीआरपी सिपाही गंभीर हादसे का शिकार हो गया। आरोपी चोर को पकड़ने के प्रयास में सिपाही चलती ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका दोनों पैर कट गए।  

मंगलवार देर रात करीब 12 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जीआरपी टीम ने एक युवक को मारपीट और चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था। पूछताछ के लिए ले जाते समय आरोपी पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर भागने लगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी चलती डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) पर चढ़कर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान जीआरपी सिपाही आकाश सिंह (29) उसे पकड़ने के लिए दौड़े और जान जोखिम में डालकर ट्रेन से नीचे खींच लिया।

आरोपी तो प्लेटफॉर्म पर गिरकर घायल हो गया लेकिन सिपाही खुद ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद सिपाही को तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *