
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बालपुर के रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित रैली व जनसभा में कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शक्ति प्रदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिले के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं व समर्थकों को बुलाया गया था। गोंडा के अलावा बहराइच और बलरामपुर जिले से भी समर्थक जनसभा में पहुंचे।
रैली को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ता जगह-जगह एकत्र हो गए। सुबह 10 बजे तक महाविद्यालय परिसर में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। रैली में शामिल होने जा रहे सांसद का नवाबगंज से बालपुर तक जगह-जगह लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। समर्थकों को देखकर सांसद सहित मंच पर आसीन अतिथि में भी गदगद हो उठे।
ये भी पढ़ें – जीवा की हत्या से पहले शूटर विजय कहां-कहां गया… किन लोगों की मुलाकात, CCTV से सामने आएगा सच
ये भी पढ़ें – अतीक-अशरफ हत्याकांड के जैसी कहानी, फिर वारदात को रहस्यमयी क्यों बनाया? सभी सवाल अनसुलझे
मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार के नौ साल पूरे हो चुके हैं। इस बीच में कई ऐसे कार्य हुए हैं जो आजादी के बाद देश में नहीं हुए थे और उनकी जरूरत थी। उन्होंने कोरोना काल में सरकार के बेहतर इंतजामों से लोगों को रूबरू कराया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी हैं तभी तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। लोगों को सीधे बैंक के माध्यम से लाभ पहुंचाया गया है। अब दलाली बंद हो चुकी है।
उनके साथ मंच पर तरबगंज विधायक प्रेमनारायन पांडेय, कटराबाजार विधायक बावन सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह ‘मंजू’, जिला प्रभारी अवनीश सिंह, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप सहित कई ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कई मार्गों पर लगा जाम
भाजपा की रैली की वजह से जिले के करनैलगंज क्षेत्र में कई मार्गों पर जाम लग गया। लोग घंटों तक परेशान रहे। करनैलगंज बस स्टॉप, परसपुर बाजार, गोंडा-लखनऊ मार्ग पर रेरुवा गांव के पास और बालपुर बाजार में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।
