Gang rape in Gonda: गोंडा में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय दलित किशोरी को मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर दो युवकों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया।

 


Gonda: Dalit girl gang-raped in a moving car, called in the car on the pretext of showing her mobile

सामूहिक दुष्कर्म
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय दलित किशोरी को मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर दो युवकों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि किशोरी को कार में बैठाकर मुन्नन खां चौराहे से महराजगंज मार्ग पर सुनसान सड़क पर ले जाकर दोनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Trending Videos

नगर कोतवाली के निरीक्षक अपराध अरविंद यादव ने बताया कि दलित महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह पति और 17 वर्षीय पुत्री के साथ शनिवार शाम तेरहवीं कार्यक्रम में अपने मायके गई थी। जहां फोरबिसगंज पंतनगर निवासी मो. आरिफ और बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के भगौतीगंज निवासी मो. रिजवान ने उसकी पुत्री को मोबाइल दिलाने का झांसा दिया। 

इसके बाद उसे कार में बैठाकर अयोध्या मार्ग स्थित मुन्नन खां चौराहे से महाराजगंज चौकी की तरफ सुनसान सड़क पर ले गए। वहां दोनों ने कार में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस पर दोनों युवक कार छोड़कर भाग गए। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। निरीक्षक अपराध ने बताया कि महाराजगंज चौकी प्रभारी दिनेश राय ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करके दोनों को जेल भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *