Gonda: MP Kirtivardhan Singh talked to UP woman in Jambian, when she said- Payalagi, she got applause, video

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


 केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने जांबिया की राजधानी लुसाका में अपनी अलग छाप छोड़कर गोंडा के साथ-साथ अवध क्षेत्र के लोगों का दिल जीतने की कोशिश की। शनिवार को पूरे दिन उनकी ही बातें होती रहीं। गोंडा जिले के वजीरगंज विकासखंड अंतर्गत डुमरियाडीह की रहने वाली महिला से विदेश में सामना हुआ तो जिस तरह ठेठ अवधी देसज बोली में ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक होने पर पायलागी (चरण स्पर्श) से अभिवादन किया, वह लोगों के दिल को छू गया।

दरअसल, विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह जांबिया देश की राजधानी लुसाका में भारतीय उच्चायोग के एक कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए थे। उनका भव्य स्वागत हुआ। यह दौरा भारत और जांबिया के पायलट संबंधों को समृद्ध करने के लिए था, जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जांबिया के पास पारंपरिक अतीत की एक साझा विरासत है और इसके इर्द-गिर्द भारत के संबंध तथा सहयोग और आपसी सम्मान के मूल्य हैं। पिछले छह वर्षों में द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं, हालांकि लोगों के बीच संबंध बहुत पुराने हैं।

विदेश राज्यमंत्री की यह यात्रा इस बात को रेखांकित करती है कि भारत जांबिया को कितना महत्व देता है। जांबिया की राजधानी में एक कम्युनिटी रिसेप्शन में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने जब मौजूद लोगों से पूछा कि क्या कोई भारत का भी है। सभा में एक व्यक्ति ने जवाब दिया मैं लखनऊ से हूं। विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि अच्छा, धन्यवाद दिया। फिर कहाकि गोंडा या उसके आसपास से कोई है क्या। एक महिला ने कहा कि मैं गोंडा से हूं। राज्यमंत्री ने कहा कि गोंडा में कहां से तो महिला ने अपना परिचय एक ब्राह्मण परिवार से देते हुए बताया डुमरियाडीह बताया। बोली छह साल से वह इसी देश में रह रही है।

यह सुनते ही विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह खुशी से उछल पड़े। कहा डुमरियाडीह मनकापुर के बगल है और हमारे ही निर्वाचन क्षेत्र में है। महिला में भी अपने घर के नेता को अपने पास पराये मुल्क में मिलकर अपनापन दिखा। अवधी में बोलकर कहा कि आईथै, जाईथै। फिर कहा जय श्रीराम और अंत में रामधुन के बोल गुनगुनाने लगी।

राज्यमंत्री ने पायलागी कहा और जवाब में महिला भी बोली तो उन्होंने कहा कि आप नहीं, हम ही आपके पायलागी करते हैं। फिर महिला समझ गई कि संस्कार और संस्कृति की बात है। पूरा वीडियो राज्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया तो लोग गदगद दिखे। गोंडा की सभ्यता और संस्कृति की मिसाल पेश करने के साथ ही विदेश में अपने जिले के परिवार के साथ राज्यमंत्री का अपनापन लोगों को खूब रास आया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *