Brijbhushan Singh viral video: कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह इस बार अलग वजहों से चर्चाओं में हैं। उनका एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। उसमें सांसद गाना गाते दिख रहे हैं।
{“_id”:”673234a7019c37861e0d0293″,”slug”:”gonda-picture-and-video-of-brijbhushan-singh-in-discussion-former-bjp-mp-seen-getting-massage-in-gym-also-s-2024-11-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गोंडा: बृजभूषण सिंह का एक वीडियो चर्चाओं में, जिम में मसाज कराते दिखे पूर्व भाजपा सांसद, गा रहे हैं गाना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांसद बृजभूषण सिंह।
– फोटो : अमर उजाला।
कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का मसाज कराते समय गाना गाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने निजी जिम में फुर्सत के पलों में मशहूर शायर सागर आजमी का गीत लेटे-लेटे गाते दिख रहे हैं। जिम में मौजूद समर्थकों ने वीडियो में मोबाइल पर रिकॉर्ड कर 27 अक्तूबर को इसे सोशल मीडिया में डाला था जो अब क्षेत्र में वायरल हो रहा है।
सबसे पहले उनके करीबी शहर के सुबोध मिश्र मैन ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया। इसके बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बृजभूषण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण शरण सिंह को टिकट दिया और करण भूषण कैसरगंज संसदीय सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे।
इसके पहले भी बृज भूषण ने मंचों से और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में गाना गाया है। वायरल वीडियो में जिम में पांच लोग बृजभूषण शरण सिंह का मसाज कर रहे हैं और बृज भूषण सागर आजमी का यह गाना गा रहे हैं। जिसकी जिले में खासी चर्चा है।