gone to get justice for my sister no one can believe that such a situation would happen in Panchayat.

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना खेड़ा राठौर के महुआशाला गांव में विवाहिता के साथ मारपीट कर दी गई। बहन के साथ हुई इस घटना की खबर मिलने के बाद भाई पहुंच गया। बहन को न्याय दिलाने के लिए पंचायत बुलाई, लेकिन यहां बहन के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। 

Trending Videos

फिरोजाबाद के नगला विष्णु की रहने वाली पूजा की शादी करीब 14 साल पहले खेड़ा राठौर के महुआशाला गांव के कल्याण सिंह के साथ हुई थी। पूजा के भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि चार साल कोर्ट में चले केस में सुलह के बाद पूजा ससुराल पहुंची थी। ससुराल के लोगों ने 15 दिन पहले पूजा की पिटाई कर दी थी। जानकारी पर पहुंचे पिता महेश चंद्र के साथ भी इन लोगों ने धक्कामुक्की की। इस पर वह पंचायत करने पहुंचे तो उस पर भी लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। 

इस हमले में उसका सिर फूट गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। घायल राजेश और पूजा को लेकर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने मेडिकल कराया। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *