अलीगढ़ के जिला स्तरीय दीनदयाल संयुक्त अस्पताल को बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने के संकेत मिल रहे हैं और इस पर शासन स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। इस संबंध में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्योरा तलब किया है। कोल विधायक ने फिर से सीएम के समक्ष मांग रखी तो उन्हें इसकी जानकारी दी गई।

अलीगढ़ में एएमयू से संबद्ध जेएन मेडिकल कॉलेज पहले से है, लेकिन वह मरीजों के बोझ तले दबा रहता है। दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में भी 2000 मरीजों की ओपीडी हर दिन होती है। 100 बेड आईसीयू ट्रामा सेंटर सहित 300 बेड वाला यह अस्पताल 100 एमबीबीएस सीटों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त है।

भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही जनप्रतिनिधियों के स्तर से इसे मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने की मांग की जाती रही है। बीच में इसके लिए कुछ बजट भी मंजूर हुआ, बाद में वह बजट ट्रामा सेंटर में बदल दिया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग को ध्यान में रखकर पूर्व में जिला स्तर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया, अब उसी प्रस्ताव पर दो माह पहले फिर से रिव्यू मांगा गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें