{“_id”:”66db810c9fd294b36001b994″,”slug”:”good-news-weekly-special-train-for-agra-from-november-orai-news-c-224-1-ka11004-119385-2024-09-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”खुशखबरी: नवंबर से आगरा के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। रेल मंत्रालय ने आगरा से फारबिसगंज (बिहार) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। इन दोनों स्थानों के बीच अभी तक झांसी-कानपुर रेलखंड से होकर सीधी ट्रेन का संचालन नहीं होता था। इस ट्रेन के संचालन की घोषणा से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि भले ही साप्ताहिक ही सही, आगरा तक के लिए एक ट्रेन की शुरूआत तो हुई है। फिलहाल यह ट्रेन अगले माह से 23 नवंबर तक संचालित करने की बात कही गई है।

Trending Videos

दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन न होने के कारण यात्रियों को खासी परेशानी होती है। इसे लेकर कई बार स्थानीय लोग मांग कर चुके है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा से लेकर कई रेल अधिकारियों से अनुरोध कर चुके है। कई बार ज्ञापन भी दिए जा चुके है लेकिन अभी तक दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिली है। रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के बाद लोगों को उम्मीद थी कि इस मार्ग पर नई ट्रेनों का संचालन होगा।

किसी नई ट्रेन को दिल्ली के लिए चलाया जाएगा या इस मार्ग से गुजरने वाली किसी ट्रेन का दिल्ली तक विस्तार किया जाएगा, लेकिन अभी तक उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई है। हालांकि रेलवे ने फिलहाल आगरा तक के लिए एक साप्ताहिक ट्रेन का संचालन करने की घोषणा की है। यह ट्रेन चार अक्तूूबर से 23 नवंबर तक के लिए संचालित होगी। ट्रेन नंबर 04195-96 नंबर से संचालित होने वाली यह ट्रेन आगरा से चार अक्तूबर की सुबह पांच बजे चलेगी।

ग्वालियर, झांसी के रास्ते उरई सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। जबकि फारबिसगंज से प्रत्येक शनिवार को चलकर कटिहार, बरौनी, छपरा के रास्ते गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर होते हुए उरई रात 10.45 बजे पहुंचेगी। जबकि आगरा कैंट सुबह 7.10 बजे पहुंचेगी।

जिले के लोग बोले, बहुत अच्छी पहल

सेवानिवृत्त शिक्षक रामराजा द्विवेदी का कहना है कि उनकी मांग है कि ट्रेन दिल्ली तक चले। हालांकि रेलवे ने आगरा तक ट्रेन संचालित करने की घोषणा कर अच्छी पहल की है। इससे व्यापारियों का फायदा होगा। मुहम्मदाबाद निवासी अधिवक्ता आफाक खान का कहना है कि अब रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण हो गया है तो इस ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या बढ़नी चाहिए। यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रयास होने चाहिए। बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन चलाने वाले मंगल सिंह का कहना है कि बुंदेलखंड के इस जिले से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा न होने के कारण लोगों को दिक्कत होती है। चलो, कुछ तो राहत मिली। सुशीलनगर निवासी कृष्णमोहन पाल का कहना है कि आगरा तक ट्रेन चलाने की घोषणा अच्छी बात है लेकिन स्थानीय सांसद को दिल्ली तक के लिए ट्रेन चलाने के लिए जोरदारी से पहल करनी चाहिए।

वर्जन

आगरा से बिहार की ओर से एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की रेलवे ने घोषणा की है। इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक बार झांसी कानपुर रेलखंड से किया जाएगा। इससे इस रेलखंड के यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ मिलेगा। फिलहाल इस ट्रेन का संचालन 4 अक्तूबर से 23 नवंबर तक आठ फेरों के लिए किया जा रहा है। इसके बाद संचालन बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। – मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें