{“_id”:”673a3b0d3c52de2f840e6b74″,”slug”:”goods-worth-lakhs-burnt-in-fire-at-saree-shop-orai-news-c-224-1-ori1005-122254-2024-11-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: साड़ी की दुकान में आग से लाखों का सामान जला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कोंच। कस्बे के प्रताप नगर में साड़ी की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों को देख छत पर सो रहे दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आग किन कारणों से लगी, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
कस्बे के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी अमित सकेरे अपने घर के नीचे के हिस्से में पूर्वी साड़ी सेंटर नाम से दुकान किए हैं। शनिवार रात उनकी दुकान में आग लग गई। दुकान में लगी आग से उठते धुएं की दुर्गंध से जब उनकी आंख खुली तो दुकान से आग की लपटें उठतीं देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और उन्होंने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल गया।
दुकानदार अमित ने बताया कि उसका करीब बीस लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर खेड़ा चौकी इंचार्ज संतराम कुशवाहा, मंडी चौकी इंचार्ज नितेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। दुकानदार का कहना कि एमसीबी बंद कर ऊपर गए थे। दुकान में बगल की गली में लगी शटर की तरफ से आग लगी हैं। आग का कोई कारण पता नहीं चल सका हैं। कोतवाल अरुण कुमार राय का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। फिर भी जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को चार लाख का माल दुकान में भरा था
पूर्वी साड़ी सेंटर में लगी भीषण आग में हुए बीस लाख के नुकसान ने दुकान मालिक की हालत खराब कर दी है। बताया गया कि कल शाम को ही दुकान मालिक अमित ने चार लाख के लहंगा चुन्नी व कीमती साड़ियां दुकान में लगाई थी। जिसके लिए उसकी मां सुनीता ने मना भी किया था कि अमित अभी मत लगाओ कल लगा लेना।
नुकसान देख दुकान मालिक की बिगड़ी तबीयत
अमित दिन रात अपनी दुकान को संवारने लगा रहता था। लेकिन आधी रात लगीं अचानक आग से हुए नुकसान का दृश्य देखकर दुकान मालिक अमित की तबीयत बिगड़ गई परिजनों ने उसे संभाला और तत्काल उसकी दवा आदि कराया। पड़ोसी भी उसको समझाने बुझाने में लगे है।
