goons brutally assaulted minor when he protested against molestation of his sister In Agra

anuj crime
– फोटो : iStock

विस्तार


ताजनगरी आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने 15 साल के एक किशोर से बर्बरता की। रात में खेत पर सोते समय दबंग उसे अगवा कर ले गए। ककुआ नाले पर ले जाकर अर्धनग्न कर चार घंटे तक बेल्ट से पीटा। आरोप है कि उसके मुंह पर पेशाब किया, गला दबाने की भी कोशिश की। बेहोश होने पर मरा समझ उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।

पीड़ित की मां ने बताया कि गांव के युवक उनकी बेटी को कई दिन से परेशान कर रहे थे। रास्ते में रोककर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करते थे। मेरे नाबालिग बेटे ने आरोपियों का विरोध किया। आरोपी मेरे बेटे से रंजिश मानने लगे। 19 जून की रात बेटा खेत पर सो रहा था। उसे रात में दबंग उठा ले गए।

आरोप है कि बेटे को ककुआ नाले पर ले जाकर अर्धनग्न कर चार घंटे तक बेल्ट से पीटा गया। मुंह, हाथ, पैर, पीठ में सूजन है। पांचों आरोपियों ने बर्बरता की। पानी मांगा तो दबंगों ने मुंह पर पेशाब किया। रात में उसे मरणासन्न हालत में नाले पर ही छोड़ गए।

बृहस्पतिवार सुबह जब बेटा खेत से घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दोपहर बाद होश आने पर बेटा घर पहुंचा। आपबीती सुनाई। मां की तहरीर पर मलपुरा पुलिस ने गांव के ही आकाश, विशाल, विकास, गोविंदा और महावीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसीपी अछनेरा पूनम सिरोही ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई हैं। केस दर्ज कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *