goons molested lady constable molested while on duty during a procession in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के थाना प्रेम नगर इलाके में बृहस्पतिवार की रात जुलूस में ड्यूटी कर रही महिला सिपाही से कुछ युवकों ने छेड़खानी कर दी। इसके बाद आरोपी भागने लगे। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। तीन आरोपी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस जुटी है। 

बताया जा रहा है कि कोहाड़ापीर चौकी क्षेत्र में महिला सिपाही पेट्रोल पंप के पास ड्यूटी कर रही थी। तभी एक कार में सवार पांच लोग नशे की हालत में आए। आरोप है कि इन लोगों ने महिला सिपाही के साथ छेड़खानी कर दी। महिला सिपाही इन लोगों को पकड़ने दौड़ी तो वह फिसल गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *