
{“_id”:”698b9fd2955f15cd68011d28″,”slug”:”gopal-singh-bhadoria-memorial-kabaddi-tournament-from-today-agra-news-c-421-1-sagr1004-1349-2026-02-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: गोपाल सिंह भदौरिया स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता आज से”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बाह। शौर्य चक्र विजेता शहीद गोपाल सिंह की स्मृति में पुरा ताल कैंजरा में बुधवार से दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी। आयोजक बलिदानी गोपाल सिंह भदौरिया फाउंडेशन से जुड़े पवन भदौरिया ने बताया कि फाउंडेशन एवं गांव की ओर से हो रहे आयोजन का उद्घाटन बुधवार को पिनाहट के ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह भदौरिया करेंगे। बृहस्पतिवार को समापन बाह की विधायक पक्षालिका सिंह एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह करेंगे।