
मंदिर और गोशालाओं में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी
– फोटो : संवाद
विस्तार
रामनगरी अयोध्या के विभिन्न मंदिरों और गोशालाओं में शनिवार को गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद ने केंद्र की मोदी सरकार से गोहत्या करने पर फांसी की सजा का प्रावधान किए जाने की मांग की। हनुमानगढ़ी की अंजनी गोशाला में बड़ी संख्या में रामनगरी के संत-महंतों ने गो-पूजन किया।
कारसेवक पुरम की श्रीराम गोशाला में गोपाष्टमी पर सैकड़ों गोवंशों का वैदिक रीति से पूजन इंद्रदेव मिश्र के मार्गदर्शन में विहिप के केंद्रीय सयुंक्त संगठन महांमत्री विनायक राव देश पांडेय ने किया।
यह भी पढ़ेंः- UP News: बाइक सवार ने चार बच्चों को कर लिया अगवा… पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी; हकीकत जान पकड़ लिया माथा
इस अवसर पर विहिप के संगठन महामंत्री ने कहा कि गोवंशों को सुरक्षित रखने के लिए सरकारों को दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना होगा। गोहत्या करने पर फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए, तभी इस अमूल्य धरोहर को बचाया जा सकता है।
गो आधारित कृषि ही हमारी मूल है
डाडिया मंदिर के महंत गिरीश दास ने गो पालन को पवित्र कार्य बताते हुए कहा कि गो आधारित कृषि ही हमारी मूल है। पूर्व में हम सभी गो सेवा को देवी-देवताओं की सेवा मानते रहे हैं। परिवार में मां के बाद किसी को दुग्धपान कराने का पवित्र स्थान प्राप्त है तो वह गो माता का है। यह देश के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सपा बेनकाब हो चुकी, भाजपा सभी नौ सीटों पर हासिल करेगी जीत
श्री राम गौशाला समिति के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने देश की सभी राज्य सरकारों से अपील करते हुए कहा कि गोरक्षण के लिए गोशालाओं को हर तरह से सहयोग करें।
यह लोग रहे मौजूद
इस दौरान विहिप के केंद्रीय संयुक्त महांमत्री कोटेश्वर शर्मा, केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज, कारसेवक पुरम् प्रभारी शिवदास सिंह, उमेश पोडवाल, सह प्रबंधक शरद शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा, व्यवस्था प्रमुख बालचंद वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, वरूण राय, सुभाष पांडेय, अनिल पांडेय, पवन तिवारी, सविता, कमला देवी समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न आनुषंगिक संगठन के सदस्यों ने गो वंश का श्रृंगार करके गुड़ और पुड़ियों का भोग लगाकर गो रक्षा और गो संवर्धन का संकल्प लिया।
