Gorakhpur Crime News Girls Gang Raped in Hookah Bar Owner and Operator Arrested

Gorakhpur Crime News
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गोरखपुर के शाहपुर के गीता वाटिका स्थित जेनिस बॉटल हुक्का बार में तीन नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद मामले की जांच में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हुक्का बार के उद्घाटन के बाद से ही उसमें देह व्यापार का खेल शुरू हो गया था। 

Trending Videos

धंधेबाज के इशारे पर रेशमा खान नाम की युवती बिहार, नेपाल और आसपास के जिलों से यहां पढ़ने आने वाली किशोरियों को चुटकियों में हाईफाई जिंदगी का ख्वाब दिखाकर जाल में फंसाती थी। बाकी का काम सरगना खुद करता था। 

नशे की हैवी डोज देकर किशोरियों के साथ गलत काम किया जाता। फिर वीडियो, फोटो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करके देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। जो बर्दाश्त कर जातीं वे धंधे में शामिल हो जातीं, वरना सबकुछ खत्म। ऐसी गंदी कमाई से हुक्काबार संचालक अनिरुद्ध ओझा कम ही दिनों में करोड़पति बन गया। 

व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेज कर कराते थे पसंद

पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिरुद्ध ओझा के मोबाइल की जांच की तो 50 से अधिक लड़कियों के नंबर मिले। अनिरुद्ध के व्हाट्सएप से कई लोगों को लड़कियों के फोटो भेजे गए थे। सूत्रों की माने तो अनिरुद्ध शहर के कई सफेदपोश और कारोबारियों के संपर्क में था। वह उन्हें लड़कियों की सप्लाई करता था। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *