श्रावस्ती। बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय घोघवा कला में आयोजित आल इंडिया एनसीसी यूपी ट्रैकिंग कैंप का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष व कैंप कमांडेंट कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि एकता और अनुशासन एनसीसी का ध्येय वाक्य है। इसलिए स्वयं अनुशासित होकर राष्ट्र की एकता के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें।

कैडेटों की ओर से सोहर व उत्तराखंड के गढ़वाली नृत्य, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ निदेशालय के एकल नृत्य व गोरखपुर ग्रुप के अवधी पर आधारित समूह नृत्य को को खूब सराहा गया। इस दौरान एकल गायन में उत्तराखंड निदेशालय को पहला, पंजाब हरियाणा निदेशालय को दूसरा, दिल्ली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। समूह नृत्य में गोरखपुर ग्रुप को प्रथम, उत्तराखंड को द्वितीय तथा दिल्ली को तृतीय स्थान मिला। एकल नृत्य में पंजाब व हरियाणा को प्रथम, दिल्ली को दूसरा व उत्तराखंड को तृतीय स्थान मिला। समूह गायन में गोरखपुर ग्रुप को पहला, उत्तराखंड को दूसरा तथा उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान मिला। नाटक में गोरखपुर ग्रुप को पहला, पंजाब,हरियाणा व चंडीगढ़ को दूसरा तथा उत्तराखंड व दिल्ली को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर लेफ्टिनेंट डॉ देवेंद्र कुमार चौहान, घनश्याम पाठक सहित काफी संख्या में एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *