Normal situation seen at Gorakhpur station no crowd in trains going to Delhi

गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


त्योहारों पर भीड़ को लेकर रेल प्रशासन की अतिरिक्त व्यवस्था का फायदा यात्रियों को मिला है। सोमवार को गोरखपुर जंक्शन पर शाम चार बजे भी सन्नाटा था। टिकट काउंटर और पूछताछ कार्यालय पर गिनती भर के लोग नजर आए। वहीं दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी यात्री आराम से अपनी सीटों पर बैठे नजर आए।

दशहरा में बड़ी संख्या में लोग बाहर से अपने घरों को लौटते हैं। रेलवे ने इसके लिए पहले से ही अतिरिक्त गाड़ियां चला रखी हैं। वहीं रेल यात्रियों ने भी एक-दो दिन पहले ही अपनी यात्रा का प्लान किया था, जिसके चलते नवमी के दिन भीड़ बिल्कुल नजर नहीं आई।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *