Angered by his wife friendship a young man committed suicide

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव में सोमवार दोपहर एक युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर छत की कुंडी से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी का एक युवक से दोस्ती है और इसी बात को लेकर छह महीने से वह पत्नी से नाराज था। आए दिन उसका विवाद भी होता था। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस पत्नी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय युवक मजदूरी करके जीवन यापन करता था। सोमवार सुबह उसके पिता मजदूरी करने और मां बकरी चराने चली गई थी। देर शाम जब माता–पिता घर लौटे तो घर का कमरा अंदर से बंद मिला। पिता ने खिड़की से अंदर देखा तो बेटा छत की कुंडी से लटका मिला।

इसे भी पढ़ें: सीलिंग की जमीन बेचने वाले कमलेश सहित तीन पर लगा गैंगस्टर, अब दीनानाथ की तलाश में पुलिस

युवक की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और दो वर्ष की एक बेटी है। बताया जा रहा है गांव के ही एक युवक से पत्नी की दोस्ती है। पत्नी छह महीने से मायके में है। बताया गया कि पत्नी के दोस्त से मारपीट में दो महीने पहले हत्या के प्रयास के केस में जेल जाने के बाद युवक 15 दिन पूर्व जेल से छूटकर आया था। इसके बाद से वह अवसाद में चल रहा था।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *