Gorakhpur News: Dense fog will prevail from today...change in weather likely from 29th

गोरखपुर में कोहरा
– फोटो : संवाद

मौसम विभाग ने बुधवार से गोरखपुर समेत आसपास जिलों में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है। कोहरा छाने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। वहीं 29 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके बाद पारा और गिरने की संभावना जताया गया है।

एक सप्ताह पूर्व लगातार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रहा थी। अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने पर ठंड ठहर सा गया।

पिछले तीन दिन में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य से आंशिक से कम है। मौसम विभाग ने मंगलवार से पुरूवा हवा चलने के चलते पूर्व की ओर से हवा के सहारे नमी आने से आर्द्रता के प्रतिशत को निरंतर बढ़ाने का अनुमान जताया है। इसके चलते बुधवार से घना कोहरा छाया रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें