
गोरखपुर नगर निकाय चुनाव
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान का परिणाम आना शुरू हो गया है। गोरखपुर मेयर चुनाव में के पहले राउंड में सपा प्रत्याशी काजल निषाद को मिले 6144 मत और भाजपा प्रत्याशी डॉ.मंलेलश को 10865 मत मिले हैं। 4721 वोट से भाजपा के मंगलेश आगे चल रहे हैं।
वहीं बात करें वार्डों की तो गोरखपुर के वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार विजयी हो गए हैं। वार्ड नंबर 50 में भाजपा प्रत्याशी शिवेंद्र मिश्रा, वार्ड नंबर 62 से निर्दल प्रत्याशी समद गुफरान, वार्ड नंबर 43 से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानमती, बेतियाहाता से सपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, वार्ड नंबर 45 सपा से विवेक कुमार मिश्रा को विजय हासिल हुई है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर निकाय चुनाव में सपा का खुला खाता, यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट
निर्दली ने मारी बाजी
वार्ड नंबर 69 श्री राम चौक की लाली गुप्ता निर्दल प्रत्याशी, वार्छ नंबर 10 से बसपा प्रत्याशी प्रत्याशी संतोष चौहान जीत गए हैं। वहीं मेयर पद की मतगणना के दूसरे राउंड को गिनती में बीजेपी के मंगलेश 8530 वोट से आगे हैं। मंगलेश को 21328, सपा को 12798 वोट मिले। तीसरे चरण में मंगलेश 15439 वोट से आगे चल रहे हैं। मंगलेश को 31511, सपा को 18950 मत मिले हैं।
गोरखपुर में कांग्रेस का खुला खाता
गोरखपुर वार्ड नंबर 64 में कांग्रेसी प्रत्याशी अजय यादव विजेता बने हैं। वहीं वार्ड नंबर 65 से कृष्ण मोहन पांडे, नगर से भाजपा प्रत्याशी आनंद वर्धन सिंह 11 वोट से जीते हैं। धर्मशाला बाजार से निर्दल प्रत्याशी छठी लाल गुप्ता विजेता बने।