09:00 AM, 13-May-2023

महराजगंज का अपडेट

नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 10 पोस्टल बैलेट मत पड़े थे, जिसमें निर्दल प्रत्याशी गुड्डू खान को 4, निर्दल प्रत्याशी बृजेश मणि त्रिपाठी को 3, भाजपा के उमेश जयसवाल को 2 तथा सपा की छाया सिंह को एक मत मिला।

08:57 AM, 13-May-2023

देवरिया: कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में पांच जगह शुरू हुई नगर निकाय चुनाव की मतगणना

देवरिया जिले में शनिवार की सुबह आठ बजे 17 नगर निकायों के चुनाव की मतगणना जिले के पांच जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में नगर पालिका परिषद देवरिया समेत आठ नगर पंचायत की मतगणना हो रही है। इसके अलावा रूद्रपुर, बरहज, भाटपाररानी व सलेमपुर तहसील में नौ नगर निकायों के लिए मतगणना का काम शुरू है। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था चौकस है।

 

महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में नगर पालिका परिषद देवरिया, नगर पंचायत गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, बरियारपुर, हेतिमपुर, पथरदेवा, तरकुलवा, बैतालपुर नगर निकाय की मतगणना की जा रही है। रूद्रपुर तहसील में नगर पंचायत रूद्रपुर, मदनपुर, भाटपाररानी तहसील में नगर पंचायत भाटपाररानी, सलेमपुर तहसील में नगर पंचायत सलेमपुर, भटनी, मझौलीराज, लार, बरहज तहसील में नगरपालिका परिषद गौरा बरहज व भलुअनी नगर पंचायत की मतगणना का काम जारी है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना का काम कार्य समाप्ति तक जारी रहेगा। 12 घंटे में सभी नगर निकायों की मतगणना पूरी होने की संभावना है।

 

08:56 AM, 13-May-2023

बस्ती में नहीं शुरू हो पाया मतगणना

बस्ती में केडीसी में मतगणना स्थल पर भीड़ उमड़ी है। यहां अभी तक मतगणना शुरू नहीं हो पाई है।

08:54 AM, 13-May-2023

सिद्धार्थनगर जिले में निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू

सिद्धार्थनगर जिले के दो नगर पालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए हुए चुनाव का मतगणना शनिवार सुबह जिले के पांच तहसील मुख्यालय के अलग-अलग केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गया है। चेकिंग करने के बाद लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। मोबाइल फोन आदि पर प्रतिबंध है। पुलिस चेकिंग के बाद ही अंदर भेज रही है।

 

जिले में सिद्धार्थनगर, बांसी नगरपालिका के अलावा उसका बाजार, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ ,बढ़नी, बिस्कोहर,इटवा, डुमरियागंज, भारतभारी नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए 11 मई को मतदान हुआ था। शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर अलग-अलग स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाया गया है।

जहां सुबह 8:00 बजे से मतदाताओं की गणना शुरू हो गई है। अधिकृत एजेंटों का पास देखने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। मोबाइल फोन फोन नहीं ले जाने दिया जा रहा है। गेट पर ही सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी रखवा दे रहे हैं। वहीं मतगणना केंद्र के अंदर भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है जिससे अगर बवाल की स्थिति उत्पन्न हो तो सख्ती से कार्रवाई की जा सके।

08:52 AM, 13-May-2023

महराजगंज में मतगणना जारी

समेकित विद्यालय में महराजगंज नगर पालिका, घुघुली पनियरा चौक बाजार परतावल नगर पंचायत की मतगणना शुरू हो गई है। जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। सघन जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश मिल रहा है। गेट पर ही परिचय पत्र की चेकिंग हो रही है।

08:52 AM, 13-May-2023

संतकबीरनगर का हाल

संतकबीरनगर जिले में मतगणना स्थल एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद में अंदर प्रवेश के लिए पुलिस जांच कर रही है।

08:50 AM, 13-May-2023

गोरखपुर में भाजपा आगे

गोरखपुर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्त आगे चल रहे हैं।

08:48 AM, 13-May-2023

कुशीनगर डीएम निरीक्षण पर पहुंचे

कुशीनगर जिले के पडरौना में सुबह 08 बजे से मतगणना प्रारम्भ हो चुकी है। डीएम ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

08:05 AM, 13-May-2023

सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती

देवरिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले नगर पालिका परिषद देवरिया की मतपेटी का खुली है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है।

08:01 AM, 13-May-2023

बसपा प्रत्याशी मतगणना स्थल पर पहुंचे

बसपा प्रत्याशी नवल किशोर गोरखपुर मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं।

07:22 AM, 13-May-2023

Gorakhpur Nikay Chunav Result Live: गोरखपुर निकाय चुनाव मतगणना में भाजपा आगे, यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट

नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में आठ बजे से शुरू हो गई है। इस बार कोई भी विजयी प्रत्याशी जीत का जुलूस नहीं निकाल सकेगा। जिला प्रशासन ने एक दिन पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। नगर निगम एवं नगर पंचायतों में दो चरणों में मतगणना होगी। आधे वार्डों के वोट सुबह आठ से 11 बजे तक गिने जाएंगे, आधे के 11 बजे से मतगणना खत्म होने तक।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें