Gorakhpur Weather change after light rain people got relief from scorching heat

गोरखपुर में देर रात हुई बारिश।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में लगातार गर्मी और लू से परेशान लोगों को मंगलवार की सुबह राहत मिली। कुछ इलाकों में सुबह बूंदाबांदी हुई और रात करीब 11: 30 बजे हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। करीब 14 दिनों बाद पारा पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है। हल्की हवाएं राहत पहुंचाएंगी। इस बारिश के तीन से चार दिनों तक होने की संभावना जताई गई है।

मंगलवार की सुबह जैसे ही लोगों की नींद टूटी, खुशनुमा मौसम को देखकर अचरज में पड़ गए। सूबह तीखी धूप की जगह आसमान में बादल छाए हुए थे। कहीं-कहीं हल्की फुहारें भी पड़ीं। अचानक मौसम में बदलाव से लू के थपेड़ों से परेशान लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शाम से ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे और रात में हल्की बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में ही दिन के अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि, सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस था।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर-बस्ती मंडल में 20 लोगों की गर्मी से मौत की आशंका, उल्टी-दस्त के 403 मरीज भर्ती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *