Gorakhpur Weather Forecast Update Today 5 February 2024

गोरखपुर में रिमझिम बारिश।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर रविवार को देखने को मिला। पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ सुबह से लेकर शाम तक मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह हल्की धूप निकली तो दोपहर में शहर से लेकर देहात क्षेत्र में बारिश होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। वहीं शाम को ठंड और कुहासा का असर दिखा। अधिकत तापमान में भी करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी दिन में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।

फरवरी की शुरूआत के साथ ही मौसम ने करवट ली थी और तेज धूप ने ठंडक का असर कम कर दिया था। शुक्रवार और शनिवार को दिन में फुल स्वेटर व जैकेट में गर्मी का एहसान होने लगा था। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में फिर बदलाव देखा जा रहा है। इसका असर रविवार को गोरखपुर में देखने को मिला। सुबह कोहरा के बाद सुबह 9 बजे तक धूप खिली थी। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ बादल छाने से लगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *