{“_id”:”66bd2046e0d38a74640d9297″,”slug”:”government-advocate-attacked-in-police-station-premises-injured-orai-news-c-224-1-ori1001-118520-2024-08-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: थाना परिसर में शासकीय अधिवक्ता पर हमला, घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Government advocate attacked in police station premises, injured

Trending Videos



उरई। थाना में शासकीय अधिवक्ता पर विपक्षी ने मारपीट कर नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित के साथ गनर भी मौजूद था। आरोप है कि उसके कागजात भी फाड़ दिए। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Trending Videos

आटा थाना निवासी सत्यम पांडेय का गांव के ही पुनीत यादव उर्फ मोनू से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले ही मोनू ने कोर्ट के आदेश पर सत्यम सहित पांच लोगों पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार की दोपहर सत्यम जैसे ही आटा थाने पहुंचे तो पुनीत यादव उर्फ मोनू के बीच बहस होने लगी। तभी पुनीत नें गाली गलौज करते हुए नुकीली चीज से शासकीय अधिवक्ता के हाथ में मारा जिससे खून बहने लगा। थाना परिसर में मारपीट होते देख खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अधिवक्ता को जिला अस्पताल पहुंचाया है। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

दोनों पक्षों में दो साल से चल रहा है विवाद

आटा। स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों में दो साल से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। एक माह पहले पुनीत यादव पर जेसीबी जलाने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुनीत ने कोर्ट के आदेश से 2 दिन पहले सत्यम पांडे के खिलाफ लूट मामला दर्ज कराया था। इसी को लेकर थाने में दोनों पक्ष आए थे। जहां एक दूसरे को देखा तो कहा सुनी हो गई और एक दूसरे को पकड़ने लगे और सत्यम को चोट लग गई। सत्यम पांडे ने आरोप लगाया है कि इन्होंने हम पर चाकू से हमला किया है। वहीं थाना अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है दोनों लोग आपस में झगड़ रहे थे हमने देखा तो तुरंत दोनों को अलग किया और शांति व्यवस्था कायम की। पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दो पक्षों के बीच पुराने विवाद का मामला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें