जो दवाएं मिलीं, उनमें आंखों और कान के ड्रॉप के अलावा अन्य दवाएं शामिल थीं। इनकी एक्सपायरी तारीख भी अभी समाप्त नहीं हुई थी। सवाल उठ रहा था कि आखिर इन दवाओं को यहां किसने फेंका है।

सड़क पर पड़ीं सरकारी दवाएं
– फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड पर 24 अगस्त की देर रात एक नाले के बाहर लोगों ने काफी संख्या में सरकारी अस्पताल में मरीजों को बांटे जाने वाली दवाएं सड़क पर बिखरी देखीं। कुछ लोग इन दवाओं को वहां से ले गए, जबकि कुछ लोगों ने इनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
प्रभारी सीएमओ ने मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है। अलीगढ़ रोड पर जो दवाएं मिलीं, उनमें आंखों और कान के ड्रॉप के अलावा अन्य दवाएं शामिल थीं। इनकी एक्सपायरी तारीख भी अभी समाप्त नहीं हुई थी।
सवाल उठ रहा था कि आखिर इन दवाओं को यहां किसने फेंका है। प्रभारी सीएमओ डॉ. मधुर कुमार ने बताया कि दो सदस्यीय कमेटी जांच करेगी, जिसमें एसीएमओ डॉ. राजीव राय व एक एसीएमओ को नामित किया गया है।
