Government medicines sold at tea pakoda and paan shops ANM arrested in gorakhpur

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र में चाय, पकौड़ी और पान की दुकान पर चोरी से सरकारी दवा बिकवाने की आरोपी स्वास्थ्य विभाग की एएनएम रीना को पुलिस ने शनिवार को उरुवा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले साल जुलाई में केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रही थी। 

Trending Videos

आरोपी रीना बलिया जिले के बेल्थरा रोड थाने के गौवापार गांव की रहने वाली है। वह उरुवा स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थी। आरोप है कि वह थाने के चौकीदार के साथ मिलकर अस्पताल की दवाओं को चोरी से महंगे दाम पर बेचवा रही थी। उरुवा पुलिस ने दुकानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में दवाएं बरामद की थीं। 

उप निरीक्षक रवि चौधरी की तहरीर पर थाने के चौकीदार और एएनएम पर इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत पिछले साल जुलाई में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी चौकीदार परमानंद मिश्रा पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी एएनएम फरार चल रही थी। 

पुलिस ने बताया कि रीना पत्नी मनोज कुमार उरुवा स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम थी। स्वास्थ्य केंद्र के सामने थाने के चौकीदार की पान की दुकान थी। चौकीदार की मदद से रीना ने वहां आस-पास की दुकानों में सेटिंग कर ली थी। सरकार की ओर से मुफ्त में दी जाने वाली दवाएं चोरी से एएनएम चाय, पकौड़ी और पान की दुकानों पर भिजवा देती थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें