
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सरकारी स्कूलों में बच्चे जब 28 जून को पहुंचेंगे तो उनका रोली-टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा और उनके लिए 28 और 29 जून को समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश में 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा।
स्कूलों में इस्तेमाल होने वाला छात्र उपस्थिति पंजिका और एमडीएम रजिस्टर भी डिजिटल किया जाएगा।
