Governor Anandi Ben Patel visited Hanumat Dham in Shahjahanpur

हनुमत धाम पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, साथ में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को सुबह करीब सवा नौ बजे शाहजहांपुर के विसरात में हनुमत धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर अर्चना वर्मा के साथ हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने हनुमत धाम के गर्भ गृह में स्थापित मूर्तियों का पूजन किया। आरती उतारने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। 

इसके बाद राज्यपाल ने हनुमत धाम स्थित हाल में नाश्ता किया। 15 मिनट तक हनुमत धाम पर रुकने के बाद वह वृंदावन गार्डन स्थित पारी पैलेस के लिए रवाना हो गईं। यहां उन्होंने सफाई नायकों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों समेत तमाम कार्यकर्ता भी शामिल रहे। यहां से बरतारा स्थित विनोबा आश्रम गईं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *