Green Park got test match after three years, it will start from 27 September, Stadium is lucky for Team India

green park stadium kanpur
– फोटो : amar ujala

विस्तार


तीन साल के लंबे समय के बाद कानपुर के ग्रीनपार्क को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच की मेजबानी मिली है। भारत-बांग्लादेश सीरीज को दूसरा टेस्ट मैच यहां 27 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच खेला जाएगा। ग्रीनपार्क देश के पांच हैरिटेज टेस्ट मैच केंद्रों में शामिल है, इसलिए इस बार भी स्टेडियम को वरीयता दी गई है।

बीसीसीआई ने भारत-बांग्लादेश सीरीज का कार्यक्रम गुरुवार को घोषित किया है। भारत 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। पहला मैच 19 से 24 सितंबर तक चेन्नई, दूसरा मैच 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक कानपुर में होगा। इसके बाद तीन टी-20 मैच भी होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *