groom along with his friends did such thing that there was chaos after wedding Police filed a case

शादी बवाल (सांकेतिक फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के मैरिज होम संचालक और कर्मचारियों ने दूल्हे और उसके साथियों को शराब पीने से रोका तो हंगामा हो गया। संचालक और कर्मचारी पुलिस से शिकायत करने के बाद मेडिकल कराने चले गए। दूल्हा और उसके दोस्त पीछे से खाने के साथ बर्तन भी उठा ले गए। कई माह बाद घटना को लेकर थाना जगदीशपुरा में केस दर्ज कराया गया है।

Trending Videos

जगदीशपुरा थाने के सामने दुष्यंत लवानिया का उत्सव गार्डन मैरिज होम है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई को मुरलीनगर के विवेक सूर्यवंशी का रिसेप्शन था। रात में दूल्हे के कई दोस्त आ गए। वह शराब पीने लगे। कर्मचारियों ने शराब पीने से मना किया। इस बात पर कर्मचारियों की पिटाई कर दी। संचालक को भी पीटा। 

पुलिस शिकायत पर कर्मचारियों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा था। इस दौरान दूल्हा विवेक और उसके दोस्त अनिल व राजू रिक्शे पर लादकर बचा हुआ खाना रखने के बहाने सभी बर्तन भी ले गए। कई माह तक संचालक और विवेक बीच वर्तन को वापस लेने की बात चलती रही लेकिन वर्तन वापस नहीं किए। इसी से परेशान होकर संचालक दुष्यंत ने शनिवार को मुकदमा लिखवाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें