
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : AI Generated
विस्तार
{“_id”:”682181b1f390e6c27d029c95″,”slug”:”groom-did-not-get-a-rose-flower-tried-to-beat-bride-angry-girl-refused-to-marry-in-hardoi-2025-05-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: दूल्हे को न मिला गुलाब का फूल, दुल्हन संग किया ये कांड, नाराज युवती का शादी से इनकार; बोली-अभी ये हाल तो..”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : AI Generated
हरदोई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बंधी रिश्तों की डोर गुलाब का फूल न मिलने पर टूट गई। शुक्रवार को दोबारा परिजनों के साथ आई बरात में दूल्हे ने गुलाब का फूल न होने पर दुल्हन पर हाथ उठाने की कोशिश की।
इससे नाराज दुल्हन ने कह दिया कि अभी यह हाल है तो आगे क्या करेंगे…। इसके बाद जमकर मारपीट हुई और बिना दुल्हन के ही बरात चली गई। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 14 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अतरौली थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से हुई थी।
परिजनों के मुताबिक शादी के बाद युवती अपने मायके आई। तय हुआ था कि बाद में लड़के वाले बरात लेकर आएंगे। इसी क्रम में शुक्रवार को बरात गांव पहुंची। यहां दूल्हे का छोटा भाई दुल्हन के घर में बैंड बजाने और दुल्हन के साथ नाचने पर अड़ गया। यहां किसी तरह मामला सुलझा और जयमाल की तैयारी हुई।
इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन को देने के लिए गुलाब का फूल मांगा। फूल न होने पर वह भड़क गया और इसी पर विवाद हो गया। गुस्से में उसने दुल्हन पर हाथ उठाने की कोशिश की।