{“_id”:”6712d2c7afe31503e60884c8″,”slug”:”gst-team-raids-the-houses-of-nagar-panchayat-president-and-his-close-aides-orai-news-c-224-1-ori1005-121159-2024-10-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: नगर पंचायत अध्यक्ष व करीबियों\nके घरों में जीएसटी टीम का छापा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। नगर पंचायत अध्यक्ष व उसके करीबियों के यहां लखनऊ से आई जीएसटी की टीम ने छापा मारा। इस दौरान उन्होंने किसी को आसपास नहीं रुकने दिया। नगर में सात घंटे रही टीम ने छानबीन कर अभिलेखों को खंगाला और लोगों से पूछताछ भी की। टीम के अधिकारियों ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगे।

Trending Videos

कदौरा कस्बे में शुक्रवार सुबह लखनऊ से आठ कारों से आई जीएसटी की टीम ने भाजपा की नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे व उनके करीबी महेश शिवहरे व श्रीराम शिवहरे के आवास पर छापा मारा। वहां उन्होंने घरों के अंदर मौजूद लोगों से उनका परिचय पूछा। वस्तु व सेवाकर विभाग की टीम ने घर में मौजूद मिले लोगों को एक कमरे में रोक लिया। फिर उनसे पूछताछ की। सभी अभिलेखों को खंगाला।

इसके बाद पेटी डीलर हार्डवेयर दुकानदार महेश शिवहरे के यहां भी छापा मारा। यहां उन्होंने छह घंटे पड़ताल की। इसके बाद मोबाइल कारोबारी श्रीराम शिवहरे के घर भी टीम पहुंची जहां दिल्ली में होने के चलते वह नहीं मिले। टीम ने पत्नी प्रीति शिवहरे से पूछताछ की। इसके बाद टीम नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे के घर पहुंची जहां पहले से ही एक टीम मौजूद थी।

तीनों टीमों ने अर्चना शिवहरे के पति रविकांत शिवहरे से पूछताछ कर उनसे अभिलेख मांगे। कार्रवाई के दौरान टीम ने किसी को भी घर के अंदर नहीं जाने दिया। पूरा परिवार घर में ही कैद रहा। देर शाम तक कार्रवाई चलती रही। सूचना अधिकारी वस्तु व सेवाकर विभाग लखनऊ मिलन तिवारी ने बताया कि टीम द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष व दो अन्य सहयोगियों के आवास पर छापा मारा गया है। छानबीन में जो भी रिपोर्ट मिली है, वह अधिकारियों को सौंपेगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें