अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह

Updated Sat, 26 Oct 2024 04:34 AM IST

गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार है। उस पर पांच लाख का इनाम घोषित है। एसटीएफ भी उसकी तलाश में लगी, लेकिन वह अब तक पकड़ा नहीं जा सका। मुख्य शूटर असद की एनकाउंटर की मौत के बाद उसकी भी गिरफ्तारी समेत तमाम खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लेकिन सभी झूठी निकलीं।


Guddu Muslim: 20 months ago, Guddu Muslim became a sensation on social media

गुड्डू मुस्लिम। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार


करीब 20 महीने पहले उमेश पाल हत्याकांड में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ बम बरसाने वाला गुड्डू मुस्लिम एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार दोपहर तक पांच लाख का यह इनामी ‘एक्स’ पर ट्रेंड करता रहा। #Guddumuslim नाम के इस ट्रेंड पर तमाम तरह की भ्रामक सूचनाएं भी चलती रहीं। इनमें से एक ओडिशा से उसकी गिरफ्तारी की भी रही।

गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार है। उस पर पांच लाख का इनाम घोषित है। एसटीएफ भी उसकी तलाश में लगी, लेकिन वह अब तक पकड़ा नहीं जा सका। मुख्य शूटर असद की एनकाउंटर की मौत के बाद उसकी भी गिरफ्तारी समेत तमाम खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लेकिन सभी झूठी निकलीं।अचानक शुक्रवार को उसका नाम फिर चर्चा में आ गया।

माइक्रो ब्लाॅगिंग साइट एक्स पर अचानक उसका नाम ट्रेंड करने लगा। दोपहर 12 बजे तक इस पर 11 हजार पोस्ट हो चुके थे। इसमें तमाम तरह की खबरें भी चलती रहीं। उसकी गिरफ्तारी से लेकर शाइस्ता परवीन व आयशा नूरी तक की गिरफ्तारी की बात थी। हालांकि, यह सभी खबरें महज अफवाह निकलीं। पुलिस अफसरों ने ऐसी किसी भी कार्रवाई से इन्कार किया। नाम न छापने की शर्त पर एक अफसर ने बताया कि सोशल मीडिया पर आई गिरफ्तारी संबंधी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *