Gufran Noor left BSP and joined Azad Samaj Party

भीम आर्मी कार्यालय पर गुफरान नूर का स्वागत करते पदाधिकारी
– फोटो : स्वयं

विस्तार


बसपा छोड़कर मोहम्मद गुफरान नूर अपने साथियों के साथ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में शामिल हो गए। गुफरान ने आगरा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, चौ. महेंद्र सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। गुफरान नूर एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष रहे हैं। 

अलीगढ़ लोकसभा सीट पर बसपा ने गुफरान नूर को टिकट दी थी। जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। पार्टी ने अलीगढ़ से हितेंद्र उपाध्याय बंटी को टिकट दे दी थी। गुफरान नूर बसपा को छोड़कर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में चले गए हैं। इनके साथ इजहार अहमद, जमालुद्दीन मलिक, सलीम खान, जुनैद, जैनुद्दीन अब्बासी, असलम अब्बासी, आबिद चौधरी, इमरान अल्वी आदि पार्टी में शामिल हो हुए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *